Noni Suraksha Yojana: नोनी सुरक्षा योजना के जरिए कन्याओं को मिलेगी 1 लाख रुपए की बड़ी राशि

Noni Suraksha Yojana:- नोनी सुरक्षा योजना के जरिए कन्याओं को मिलेगी 1 लाख रुपए की बड़ी राशि
नोनी सुरक्षा योजना: बेटियों को आर्थिक मदद देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की बहुत ही सराहनीय पहल है


भारत में बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बहुत सी सरकारें विभिन्न प्रकार को योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है छत्तीसगढ़ सरकार की नोनी सुरक्षा योजना
जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे वे न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें बल्कि स्वयं आत्मनिर्भर भी बन सकें।


क्या है नोनी सुरक्षा योजना?:-
नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक बहुत ही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसको CG महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पूरे राज्य में लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना, बाल विवाह की रोकथाम करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को सशक्त बनाना है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75


योजना के लाभ:-
इस योजना के तहत पात्र बेटियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि बेटी अपनी आगे की पढ़ाई या शादी के लिए उपयोग कर सकती है। इस राशि का भुगतान तब किया जाता है।

1. बेटी ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
2. लड़की 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी हो।


नोनी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता:-
1. आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
2. बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2014 के बाद हुआ हो।
3. बेटी के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हों।
4.बेटी की मां ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक होनी चाहिए।
5.एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को ही योजना का लाभ मिल सकता है।


जरूरी दस्तावेज:-
योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी है:
1. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
2. आय प्रमाण पत्र
3. निवास प्रमाण पत्र
4.माता पिता और बेटी का आधार कार्ड
5. BPL राशन कार्ड


आवेदन कैसे करें?:-
आवेदक अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
या महीला पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, या जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर भी आवेदन कर सकते हैं।



निष्कर्ष:-
नोनी सुरक्षा योजना CG सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। यह योजना न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ पहुंचाती है, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देती है। अगर आपके परिवार में भी इस योजना की पात्र लडकियां हैं, तो इसका लाभ जरूर उठाएँ।

Leave a Comment