छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी PHE विभाग में निकली बंपर भर्ती 2025 | जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता व पूरी जानकारी । CG PHE Vibhag bharti 2025
छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE Department) द्वारा एक भर्ती का विज्ञापन अंततः जारी कर दिया गया है जिसमे छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग PHE विभाग द्वारा अधीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (कंप्यूटर) और हैंडपंप तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

तो दोस्तो अब छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में निकली बंपर पदों पर भर्ती
तो अगर आप CG राज्य में ही सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं हैं, तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department – PHE) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में अधीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (कंप्यूटर) और हैंडपंप तकनीशियन के कुल 99 पदों पर भर्ती होने जा रही है।
आज हम इसमें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको फॉर्म भरने के लिए पता होनी चाहिए आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जैसे कि – पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और महत्वपूर्ण तिथियाँ।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण देखिए –
1. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) के माध्यम से किया जाएगा।
2. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
3. यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए ही है।
अधिक विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आप CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता विवरण
1. अधीक्षक (कार्यपालिक):-
उम्मीदवार को 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
और
मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) ट्रेड जैसे फिटर, मशीनिस्ट आदि में प्रारंभिक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
कम्प्यूटर का ज्ञान व प्रशिक्षण वांछनीय है।
2. कनिष्ठ अभियंता (कंप्यूटर):-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक डिग्री (B.Sc.) या उसके समकक्ष उपाधि।
और
कम्प्यूटर विषय में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
3. हैंडपंप तकनीशियन:-
हाई स्कूल या 10+2 परीक्षा पास होना चाहिए।
और
इसके साथ मान्यता प्राप्त संस्था से आईटीआई में डिप्लोमा होना चाहिए, विशेष रूप से मेकेनिकल ट्रेड, मोटर मैकेनिक ट्रेड या फिटर ट्रेड में।
फिटर एवं मोटर मैकेनिक ट्रेड में प्रमाण पत्र व प्रशिक्षण जरूरी है।
आयु सीमा:-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु :- 40 वर्ष
अधिकतम आयु: राज्य सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
जैसे की
SC/ ST/ OBC को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाती हैं।
आवेदन शुल्क:-
आवेदन शुल्क इस प्रकार रहने वाली है –
UR – 350
OBC – 250
SC – 200
ST – 200
चयन प्रक्रिया :-
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होने वाले हैं :-
1. लिखित परीक्षा: सभी उम्मीदवारों को व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी
2. दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जाँच होगी।
3. मेरिट लिस्ट: अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
5. प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया:-
1. उम्मीदवार को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
2. भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
4. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी अवश्य निकाल लें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विज्ञापन जारी होने की तिथि: जून 2025 (संभावित)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
परीक्षा तिथि: व्यापम द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा।
निष्कर्ष:-
छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग PHE की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप योग्य हैं तो आपको इसमें आवेदन जरूर करना चाहिए
आपका सपना सरकारी नौकरी पाने का, अब पूरा होगा।